जौनपुर, फरवरी 9 -- थानागद्दी, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत तहसील क्षेत्र के सोहनी गांव निवासी डॉ.विकास कुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन ऑस्ट्रेलिया के मर्डोक विश्वविद्यालय में पोस्ट डॉक्टरेट/लेक्चरर पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। डॉ. विकास कुमार सिंह अखिलेश सिंह के छोटे पुत्र हैं। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से कृषि विज्ञान में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए उन्हें तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक ने स्वर्ण पदक से सम्मानित किया था। इसके उपरांत उन्होंने इसी विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उनके शोध कार्यों पर आधारित कई शोध पत्र एवं पुस्तकें अंतरराष्ट्रीय शोध पत...