नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- ऑस्ट्रेलिया हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश स्टीफन गैगेलर एसी ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का दौरा किया। यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्होंने मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई के साथ मंच साझा किया। न्यायमूर्ति गैगेलर 'दिल्ली मध्यस्थता सप्ताहांत' में भाग लेने के लिए भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। मुख्य न्यायाधीश ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष का स्वागत किया और अदालत कक्ष में वकीलों और वादियों से उनका परिचय कराया, जहां वह न्यायमूर्ति विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया के साथ सुनवाई कर रहे थे। मेहमान जज ने एक घंटे से अधिक समय तक अदालत की कार्यवाही का अवलोकन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.