आगरा, अक्टूबर 4 -- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाने के अगले दिन आगरा के ध्रुव जूरैल को एक और बड़ी सफलता मिली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए ध्रुव का भारतीय टीम में चयन हुआ है। वह पहली बार वनडे टीम का हिस्सा बने हैं। ध्रुव को केएल राहुल के बाद टीम में दूसरे विकेटकीपर के रूप में जगह मिली है। चयन की खबर मिलते ही उनके परिवार और शहर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पिता नेम सिंह जूरैल ने कहा कि ध्रुव ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाएगा। कोच परवेन्द्र यादव ने कहा कि ध्रुव की लगातार सफलताएं आगरा के युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बनेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.