नई दिल्ली, फरवरी 14 -- ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग परिसर में शुक्रवार रात आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ऑस्ट्रेलिया के दूत फिलिप ग्रीन ने कहा कि हमें एक-दूसरे को और गहराई से समझने की जरूरत है। हमें एक-दूसरे की कहानियां सुननी और साझा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक हैं और दोनों देश एक-दूसरे के हितों के अनुरूप वस्तुओं का उत्पादन करते हैं, लेकिन द्विपक्षीय संबंध केवल इस पहलू तक सीमित नहीं रहने चाहिए। ग्रीन ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत खास अवसर है। हम रक्षा व सुरक्षा, अर्थव्यवस्था व शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच मानवीय जुड़ाव इस संबंध की सबसे विशेष बात है। इस कार्यक्रम गिग ऑन द ग्रीन में भारतीय मूल के दो ऑस्ट्रेल...