नई दिल्ली, फरवरी 20 -- ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी इवेंट्स की सबसे सफल टीम है। सिर्फ मेंस क्रिकेट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पास हर वो आईसीसी ट्रॉफी है, जो अन्य किसी टीम के पास नहीं है। आईसीसी वनडे विश्व कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, आईसीसी टी20 विश्व कप और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मेस उनके पास है। सबसे ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट इसी टीम ने जीते हैं। सबसे ज्यादा आईसीसी मुकाबले इस टीम ने जीते हैं, लेकिन T20 World Cup 2026 के ग्रुप स्टेज से ही ऑस्ट्रेलिया की टीम बाहर हो गई। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं थी, जब आईसीसी टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम को ग्रुप स्टेज से बाहर होना पड़ा हो। तीन बार वनडे विश्व कप, दो बार चैंपियंस ट्रॉफी और दो ही बार टीम टी20 विश्व कप के ग्रुप स्टेज से आगे नहीं जा सकी। इसकी शुरुआत 1979 से हुई थी, जब दूसरे वनडे...