देहरादून, अप्रैल 12 -- देहरादून। उत्तराखंड के नौजवानों को उपनल के जरिए जल्द ही विदेशों में भी नौकरी का मौका मिलेगा। शनिवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उपनल का आस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी और दुबई की कंपनियों के साथ एमओयू हो रहा है। उपनल इन देशों में आउटसोर्स आधार पर मानव श्रम उपलब्ध कराएगा। मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में उपनल कर्मियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जोशी ने कहा कि राज्य के युवाओं को इस व्यवस्था से काफी लाभ मिलेगा। विदेश में सेवा का अवसर मिलने से जहां उनके लिए नई संभावनाएं खुलेंगी, वहीं आर्थिक रूप से भी वो अधिक सशक्त होंगे। जोशी ने कहा कि विदेश में नियुक्ति के लिए एक मानक भी बनाया गया है। इसमें उपलब्ध होने वाले पदों में 50 प्रतिशत पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों के लिए होंगे। बाकी 50 प्रतिशत पद सिविलियन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.