मेलबर्न, जनवरी 28 -- रिकॉर्ड 10 बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच का भाग्य ने साथ दिया और वह बुधवार को मेलबर्न में लोरेंजो मुसेटी से पहले दो सेट हारने के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच गए। वजह ये रही कि क्वार्टर फाइनल में जोकोविच के खिलाफ पहले दो सेट जीतने के बाद लोरेंजो मुसेटी चोटिल होने की वजह से मैच से हट गए। जोकोविच पहले दो सेट हार गए थे और वह घर वापस लौट के बारे में सोचने लग गए थे लेकिन तभी भाग्य ने पलटी खाई क्योंकि पांचवीं वरीयता प्राप्त मुसेटी चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए। मुसेटी ने पहले दो सेट 6-4, 6-3 से जीते। उन्होंने तीसरे सेट के तीसरे गेम में अपने दाहिने पांव के ऊपरी हिस्से में चोट लगने के कारण मेडिकल टाइमआउट लिया। इसके बाद उन्होंने एक और गेम खेला, लेकिन फिर आगे नहीं खेल सके। जब मुसेटी ने मैच से हटने का फैसला किया तब जोकोविच तीसरे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.