नैनीताल, मार्च 25 -- नैनीताल, संवाददाता। ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल में कार्यवाहक प्रधानाचार्या अंजना रिचर्ड्स के नेतृत्व में दिल्ली की प्राइमरी प्लस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से 24 व 25 मार्च को दो दिवसीय 'फेस्टिवल ऑफ मल्टिपल इंटेलिजेंस का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं के समग्र विकास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में ऐरोबिक्स और डांस के माध्यम से शरीर और मन के समन्वय का अभ्यास कराया गया। वॉल क्लाइंबिंग और जिप लाइन जैसी रोमांचक गतिविधियों से छात्राओं में आत्मनिर्भरता और साहस का संचार हुआ। रेसिन आर्ट और डूडलिंग से उनकी रचनात्मकता को निखारा गया, जबकि लूमिंग कैंप में सिलाई और पैटर्न की समझ ने एकाग्रता और धैर्य को बढ़ाया। तकनीकी शिक्षा के तहत स्क्रीन-फ्री रोबोटिक्स सत्र में छात्राओं ने कोडिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स के गुर सीखे। स्टोरी टेलिंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.