देहरादून, फरवरी 7 -- कर्नाटक के बंगलौर में 31 जनवरी से 7 फरवरी तक आयोजित योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड के शटलरों ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर एक स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक झटके। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा की अदिति भट्ट ने अपनी जोड़ीदार महाराष्ट्र की शरवनी वालेकर के साथ खेलते हुए टूर्नामेंट की नंबर वन जोड़ी अमुरथा पी (कर्नाटक) तथा लक्षिता श्रीवास्तव (दिल्ली) की जोड़ी को 21-9,21-13 से पराजित कर महिला डबल्स में स्वर्ण पदक का खिताब जीता। अल्मोड़ा के ही पांडेखोला निवासी ध्रुव रावत ने दिल्ली की जैनिथ अविगैल के साथ जोड़ी बनाते हुए सेमीफाइनल तक अपना स्थान बनाया, जहां उन्हें दिल्ली के निमित्त कुमार और लक्षिता श्रीवास्तव से एक कड़े मुकाबले में 21-19,19-21,20-22 से पराजित होना पड़ा और उन्हें मिक्स डबल्स में कां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.