समस्तीपुर, दिसम्बर 2 -- समस्तीपुर। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के केन्द्रीय कमेटी के आह्वान पर भारतीय रेलवे के सभी मंडलों में चल रहे आंदोलन के तहत समस्तीपुर मंडल कार्यालय के समक्ष मंगलवार की सुबह से 48 घंटे का सामूहिक उपवास शुरू हो गया। यह कार्यक्रम एलारसा समस्तीपुर के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। इसमें मंडल के लोको पायलट पूरे दो दिनों तक बिना भोजन के रहते हुए अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज करा रहे हैं। उपवास पर बैठे लोको पायलटों ने आश्वासन दिया कि भूख हड़ताल के बावजूद वे ट्रेन संचालन को पूरी तरह सुरक्षित और संरक्षित तरीके से जारी रखेंगे। हालांकि संगठन ने मंडल प्रशासन से यह स्पष्ट अपील भी की है कि भूखे रहने के दौरान किसी भी लोको पायलट की तबीयत बिगड़ने पर त्वरित चिकित्सा सुविधा सुनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.