गोरखपुर, दिसम्बर 29 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के तत्वावधान में आयोजित 73वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) कबड्डी चैम्पियनशिप-2025 का सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम पर समापन हुआ। रविवार को खेले गए फाइनल मैच में दक्षिण मध्य रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को 48-26 से हराकर चैम्पियनशिप का खिताब जीता तथा पूर्वोत्तर रेलवे उपजेता रही। वहीं, मध्य रेलवे ने इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) को 39-29 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल मैच में दक्षिण मध्य रेलवे के नितेश कुमार, नितिन सिंह, नरेन्द्र, रोहित एवं सुमित ने तथा पूर्वोत्तर रेलवे के कप्तान सुनील कुमार व प्रवेश, रोहित गुलिया, सुरेन्द्र गिल, आशीष नागर, हिमांशु एवं कर्मवीर ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे एवं संरक्षक/नरसा उदय बोरवणक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.