देवरिया, फरवरी 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। ऑल इंडिया ताइक्वांडो यूनिवर्सिटी गेम्स में चयनित होकर तीन खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है। अब ये खिलाड़ी पंजाब और उड़ीसा में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। क्रीड़ा परिषद द्वारा 12 फरवरी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ताइक्वांडो का ट्रायल हुआ। इसमें अभिषेक कुमार ने अंडर 63 किग्रा भार वर्ग, विशाल कुमार अंडर 68 किग्रा भार वर्ग व महिला वर्ग में तूसिका वर्मा अंडर 53 किग्रा भार वर्ग में प्रतिभाग किया। कमेटी ने प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन किया है। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्तर पर पुरूष खिलाड़ी 18 से 20 मार्च तक जालंधर पंजाब और महिला खिलाड़ी उड़ीसा में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। ये खिलाड़ी रवींद्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.