बिहारशरीफ, मार्च 9 -- ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन नालंदा के सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर जोर फोटो: सम्मेलन : सम्मेलन में शामिल ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन नालंदा के सचिव व अन्य। पावापुरी, निज संवाददाता। ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन जिला परिषद नालंदा का सम्मेलन रविवार को पावापुरी के एक धर्मशाला में हुआ। इसमें संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भूमिका बढ़ाने और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने पर बल दिया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए अमरेंद्र प्रताप ने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि निजीकरण से रोजगार के अवसर घट रहे हैं और ठेका प्रथा के कारण युवाओं में असुरक्षा बढ़ रही है। जिला सचिव पवन कुमार ने कहा कि देश में शिक्षा, रोजगार और युवा हितों की उपेक्षा हो रही है। सरकार की नीतियां कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचा रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.