गंगापार, फरवरी 15 -- ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद खतीबुल हिन्द हज़रत मौलाना ओबेदुल्ला खान आजमी ने प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। बसगित गांव में सपा नेता मो एरम रब्बानी के आवास दारूलइत्तिहाद पर आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मो एरम रब्बानी समेत लोगों ने पूर्व सांसद का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मौके पर मौलाना आजमी ने कहा कि आज का नौजवान शिक्षित, हुनरमंद और रोजगार से मजबूत होगा तभी सभ्य और आदर्श निर्मित समाज होगा। इस मौके पर डा आफताब आलम, मुराद खान, मो नवाज सिद्दीकी, मौलाना नजम मियां, मो सऊद रब्बानी, मो अरसलान हुसैन, मो जाफर सिद्दीकी, मो शब्बीर सल्लमहू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...