आगरा, जनवरी 11 -- विजय शर्मा मेमोरियल ऑल इंडिया मास्टर्स बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट 25 जनवरी से आगरा में शुरू होगा। टूर्नामेंट में देशभर के दो हजार से अधिक वेटरन बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया से नियुक्त 75 ऑफिशल्स की देखरेख में टूर्नामेंट का आयोजन होगा। यह जानकारी रविवार को जिला बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने दी। जिला बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. बीना लवानियां ने बताया की आगरा में प्रथम बार आयोजित हो रही प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो गई हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ को टूर्नामेंट का आयोजन देने के लिए धन्यवाद दिया। संघ के मुख्य संरक्षक महेश नौटियाल ने बताया कि प्रतियोगिता अलग-अलग अकादमी में 13 बैडमिंटन कोर्ट पर होगी। संघ के चेयरमेन विनोद सीतलानी व सचिव राहुल पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिता 35 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.