मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुजफ्फरपुर में आयोजित ऑल इंडिया चतुर्भुज राम मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का सफल संचालन मुंगेर के रेफरी इंचार्ज राहुल कुमार एवं रेफरी मनीष कुमार द्वारा किए जाने से जिले के खेल एवं फुटबॉल प्रेमियों में खुशी की लहर है। यह पहला अवसर था जब बिहार फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा मुंगेर के रेफरियों को इस प्रतिष्ठित ऑल इंडिया टूर्नामेंट के लिए प्रतिनियुक्त किया गया। खेल उद्घोषक महमूद आलम ने बताया कि, दोनों रेफरियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, निष्पक्षता और खेल भावना के साथ मैचों का संचालन किया। फाइनल मुकाबला वीरगंज यूथ एकेडमी, नेपाल और हावड़ा यूनियन क्लब, कोलकाता के बीच खेला गया, जिसमें कोलकाता की टीम विजेता बनी। फाइनल मैच के सफल समापन के बाद टूर्नामेंट कमिटी की ओर से दोनों रेफरियों को सम...