बगहा, जनवरी 9 -- नरकटियागंज। निज प्रतिनिधि छत्तीस गढ़ के रायपुर में आयोजित ऑल इंडिया डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स गेम में डीएवी नरकटियागंज के छात्र रुद्र ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर नरकटियागंज का मान बढ़ाया है। रुद्र ने 61 केजी वेट केटेगरी में 122 किलो भार वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता है।डीएवी के प्राचार्य मृत्युंजय सिन्हा ने बताया कि रुद्र वर्ग 9 का छात्र है।वह शुरू से ही पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी अव्वल रहा है।उसने अंडर 17 वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर नरकटियागंज डीएवी स्कूल को गौरवान्वित किया है।यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित थी और प्रतियोगिता में भारत के हरेक राज्य के छात्र छात्राओं ने भाग लिया था।उंन्होने बताया कि रुद्र के पिता राजन जायसवाल बिजनेस करते हैं और माता रीता जायसवाल गृहणी हैं।रुद्र की इस सफलता पर उपसभापति सं...