कानपुर, फरवरी 18 -- ऑल इंडिया गार्ड काउंसिल ने बुधवार को जीएमसी यार्ड ट्रेन मैनेजर लॉबी में 61वां स्थापना दिवस मनाया। इसमें वरिष्ठ सेवानिवृत्त साथियों को सम्मानित किया गया। डीओएम निखिल खरे मुख्य अतिथि रहे। मौजूदा समय में ट्रेन मैनेजरों (पूर्व में ट्रेन गार्ड) की समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। ग्रेड पे की विसंगतियां, माइलेज की बढ़ोत्तरी में हो रही देरी, तथा कानपुर हेडक्वार्टर पर गार्डों की कम संख्या होने की वजह से प्रमोशन में देरी को प्रमुखता से अधिकारियों के सामने उठाया। यहां एआईजीसी शाखा सचिव राजेश तिवारी, शाखा अध्यक्ष संतोष कुमार, महेश कुमार, वीडी शिवहरे, जेपी शर्मा, आरए शर्मा, एसपी शर्मा, योगेश कुमार, रोहित तिवारी, प्रकाश तिवारी, अरुण मिश्रा, रवि पाण्डेय, जितेंद्र सिंह, नीतीश, कमल यादव, कृष्णमुरारी, विकास कुमार, भावना कुशवाहा मौजूद ...