एटा, मार्च 25 -- ऑल इंडिया किसान यूनियन ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के अंत में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह लोधी ने सात सूत्रीय समस्याओं के निस्तारण को ज्ञापन एसडीएम जलेसर भावना विमल को सौपा है। ऑल इंडिया किसान यूनियन जिला अध्यक्ष ने ज्ञापन में बताया है कि सात सूत्रीय समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा है। इसमें संचारी रोग के रोकथाम के लिए प्रयास किया जाये। विधवा, विकलांग लोगों को आवास दिलाए जाए। किसान, मजदूर पशुपालकों को पशु शेड उपलब्ध कराए जाएं। किसानों के तहसील पर अंश गलत कर दिए गए हैं। कैंप लगाकर सही कराए जाएं। किसान की समस्याओं के लिए तहसील मुख्यालय पर अलग काउंटर खोला जाए। धरना प्रदर्शन में जिला प्रभारी यशपाल सिंह, प्रतिपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, मुन्नालाल, महेंद्र सिंह, पन्नालाल, के सिंह वर्मा, भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.