फिरोजाबाद, अक्टूबर 25 -- फिरोजाबाद। ऑल इंडिया किसान यूनियन के पदाधिकारियों का जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन से मौजा विजयपुरा नगला भाव सिंह में लोक निर्माण विभाग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जा को हटवाने की मांग की। अन्यथा की स्थिति में अनिश्चितकालीन प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने कहा कि सदर ब्लॉक के मौजा विजयपुरा नगला भाव सिंह में गाटा संख्या 147 में लोक निर्माण विभाग की सड़क किनारे भूमि है। जिस पर मक्खनपुर के गांव जिजौली, शहर के महावीर नगर निवासी कुछ दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाए जा रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी तहसील के अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया है। विगत जिला मुख्यालय पर दो सप्ताह तक धरना प्रदर्शन किया था। तब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.