बागेश्वर, फरवरी 1 -- बैजनाथ कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की रात करीब साढ़े दस बजे एक ऑल्टो कार गरुड़-ग्वालदम मार्ग स्थित बीनातोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती किया गया। गंभीर रूप से घायलों को रात में जिला अस्पताल लाया गया। यहां से एक घायल को हल्द्वानी रेफर कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात साढ़े दस बजे गरुड-ग्वालदम रोड स्थित बीनातोली के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादस में 25 वर्षीय मनोज पुरी पुत्र दयाल निवासी मजकोट तथा 24 वर्षीय हरकपुरी पुत्र कुंदन पुरी घायल हो गए। दोनों को रात में ही बैजनाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। प्राथमिक उपचार के उपरांत 108 सेवा से जिला अस्पताल बागेश्वर लाया गया। रविवार को प्राथमिक उपचार के बाद ह...