फरीदाबाद, फरवरी 10 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में इस बार ट्यूनीशिया से आए कारीगरों के स्टॉल पर्यटकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ऑलिव के पेड़ की लकड़ी से तैयार किए गए बर्तन और हाथ से बने सेरेमिक के कप, प्लेट व कटोरों की प्राकृतिक चमक हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। स्टॉल के सामने से गुजरने वाला लगभग हर पर्यटक एक बार रुककर इन उत्पादों को नजदीक से देखने को मजबूर हो जाता है। ट्यूनीशिया के कारीगर बताते हैं कि ऑलिव वुड न केवल मजबूत होती है, बल्कि इसमें प्राकृतिक डिजाइन और अनोखा रंग भी होता है। इसी वजह से इससे बने कटोरे, ट्रे, चम्मच और सर्विंग बर्तन लंबे समय तक टिकाऊ रहते हैं। लकड़ी पर की गई हल्की पॉलिश इसकी प्राकृतिक नसों को और उभार देती है, जिससे हर बर्तन अलग और खास नजर आता है।वहीं सेरेमिक के कप, प्लेट और कट...