छपरा, दिसम्बर 3 -- छपरा, हमारे संवाददाता। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़े बदलाव किये जायेंगे। ऑर्थो सर्जरी यूनिट शुरू होगी और लैब में आने वाले दिनों में 100 से अधिक जांच होगी। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत ने बुधवार को अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया और इस दौरान कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने वाले दिनों में सदर अस्पताल को जिले का प्रमुख हेल्थ सेंटर बनाते हुए सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वर्तमान में संचालित एसएनसीयू यूनिट को मदर न्यू-बोर्न चाइल्ड केयर यूनिट के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। इसके तहत 50 बेड की आधुनिक सुविधा तैयार की जाएगी, जिससे नवजात शिशुओं और माताओं की बेहतर देखभाल संभव होगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती डेलिवरी संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.