कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों की समस्याओं पर शुक्रवार को भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र मिश्रा शहर आए। उन्होंने एडब्ल्यूईआईएल के सीएमडी एके मौर्या से मुलाकात की। डीपीएसयू के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के कर्मचारियों के ओटी के एरियर का भुगतान अब तक न होने की समस्या उठाई। कैशलेस इलाज, मृतक आश्रितों को नौकरी, पीस वर्क प्रॉफिट ओवरटाइम शुरू कराने की मांग की। वार्ता के दौरान मुकेश सिंह, साधू सिंह, योगेन्द्र चौहान भी मौजूद रहे। रविंद्र मिश्रा का स्वागत करने वालों में वेद व्यास मणि, शिवेंद्र सागर शर्मा, अमरेन्द्र मोहन, सुधा रानी, दीपक उपाध्याय, कमल किशोर गौड़, अजय पाल, ओके त्रिपाठी, विजय सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.