गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में स्टार कॉलेज योजना के तहत भौतिक विभाग की ओर से व्याख्यान का आयोजन किया गया। ऑर्गेनिक सोलर सेल्स विषय पर मुख्य वक्ता इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायपुर, झारखंड के भौतिकी विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. अनिल कुमार वर्मा ने सोलर सेल के निर्माण टेक्नोलॉजी व दैनिक जीवन में इसके उपयोग पर व्याख्यान दिया। प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने टेक्नोलॉजी के महत्व उसका जीवन में उपयोग विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रवि प्रकाश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्रो. अवनीश, डॉ. अनिल कुमार मिश्रा, डॉ. श्रीप्रकाश दुबे, डॉ. सुभाष शर्मा ,डॉ. आकांक्षा, डॉ. भरत कुमार, डॉ. वैभव कुमार पांडे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...