मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के ऑर्गेनिक सब्जी उत्पादकों के लिए राहत भरी खबर है। सहकारिता विभाग बड़े पैमाने पर सुधा दूध पार्लर की तर्ज पर सब्जी मार्ट खोलने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए हाल ही में विभाग ने सब्जी उत्पादकों के समूह से जुड़े पदाधिकारियों से संवाद कर आधारभूत संरचनाओं के विकास पर चर्चा की। अब विभाग जिले में 15 प्रखंडों में सब्जी मार्ट खोलने के लिए उन आधारभूत संरचनाओं को विकसित करने की योजना बना रहा है। विभाग ने पिछले साल से ही इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया था। लेकिन मार्ट खोले जाने के लिए बजटीय प्रावधान नहीं होने से बाधा आ रही थी। गत तीन मार्च को प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पेश बजट में इसके लिए राशि दिए जाने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही मार्ट खोले जाने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.