छपरा, दिसम्बर 27 -- छपरा ,हमारे संवाददाता। पुलिस ने विभिन्न थानों की संयुक्त टीम के साथ छापामारी कर नौ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। इस दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि एएचटीयू और महिला थाना की टीम ने मढ़ौरा, मकेर, जनता बाजार, सहाजितपुर, बनियापुर एवं मशरक थाना क्षेत्रों में संचालित ऑर्केस्ट्रा पर विधिवत घेराबंदी कर छापामारी की। छापेमारी के दौरान जबरन प्रताड़ित कर नृत्य कराने वाली नौ नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। ये बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल की हैं। सीनियर एसपी ने बताया कि इस संबंध में महिला थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। 2024 से अब तक जिले में चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 289 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराया गया है। इस दौरान 36 मामले दर...