बोकारो, फरवरी 3 -- डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर 9 रानी पोखर के छात्रों ने ऑरेंज ग्लोबल ओलंपियाड परीक्षा में कुल 10 मेडल जीतने में सफल रहे। साइबर ओलम्पियाड परीक्षा में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में दीपक राज, पायल भारती, प्रज्ञा भारती, सिल्वर मेडल पाने वाले में महेश्वर, उत्कर्ष गोस्वामी, नाजिया परवीन, रोशनी, स्वीटी कुमारी व ज्योति कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। पदक जीतने पर डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विजेता छात्रों को स्कूल की शिक्षिका बिंदु सिंह, सरिता सिन्हा, गीता सिंह, राखी कुमारी, वीना कुमारी, अनु सिंह ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...