कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सिंधु प्रीमियर लीग हरा पत्ता कप सीजन-5 में गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में काकादेव कैसानोवा ने लवकुश एसपीएल को दस विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में ऑरेंज आर्मी ने सिंधू रॉयल को दो विकेट से हराया। काकादेव स्थित गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में लवकुश एसपीएल ने 16 ओवर में आठ विकेट पर 119 रन बनाए। टीम की ओर से नरेश अरोड़ा ने 23 रन, लव मोटवानी ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में युवराज व अनमोल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी काकादेव कैसानोवा की टीम ने 8 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 121 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम की ओर से युवराज ने नाबाद 62 रन व निखिल ने नाबाद 54 रन बनाए। युवराज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मैच में सिंधू रॉयल की पूरी टीम 16 ओवर में पांच व...