नई दिल्ली, फरवरी 7 -- किचन में खाना बनाते समय तेल गिर जाना कोई नई बात नहीं है। गैस के पास, काउंटरटॉप या फर्श पर गिरा तेल ना सिर्फ गंदगी फैलाता है, बल्कि फिसलने का खतरा भी बढ़ा देता है। ऐसे में ज्यादातर लोग तुरंत टिशू पेपर या कपड़ा उठाकर तेल पोंछने लगते हैं। लेकिन यही सबसे बड़ी गलती साबित होती है। जब आप सीधे टिशू से तेल साफ करते हैं, तो वह तेल को सोखने की बजाय चारों तरफ फैला देता है। इससे फर्श और ज्यादा चिकना हो जाता है और दाग भी रह जाते हैं। अच्छी खबर यह है कि आपकी किचन में मौजूद एक आम चीज इस समस्या का आसान समाधान है - नमक।क्यों काम करता है यह देसी हैक? नमक एक नेचुरल एब्जॉर्बेंट होता है। इसकी बनावट ऐसी होती है कि यह तरल पदार्थ, खासकर तेल को जल्दी सोख लेता है। यही वजह है कि नमक का इस्तेमाल करने से ऑयल स्पिल फैलने की बजाय एक जगह जमा हो जाता...