नई दिल्ली, फरवरी 4 -- अमेरिका के साथ ट्रेड डील होने के बाद अब सिर्फ एक ही सवाल की चर्चा हो रही है कि क्या भारत रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा या नहीं? अब तक भारत की तरफ से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है, लेकिन रूस ने अब साफ-साफ अपना रुख बता दिया है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका के बीच नए व्यापार समझौते की घोषणा के दो दिन बाद दावा किया था कि नई दिल्ली रूसी तेल की खरीद बंद कर देगी। लेकिन अब रूस ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत किसी भी देश से तेल खरीदने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है। रूस के राष्ट्रपति के प्रेस सचिव दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि रूस भारत को तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति करने वाला एकमात्र देश नहीं है। भारत हमेशा से अन्य देशों से भी ये उत्पाद खरीदता रहा है। इसलिए, इसमें कुछ भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.