लखीसराय, फरवरी 18 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के पूर्वी क्षेत्र पाइपलाइन, बरौनी इकाई द्वारा ऑफ साइट मॉक ड्रिल (लेवल-3) का आयोजन मंगलवार को हलसी प्रखंड के सिंहपुर में किया गया। अभ्यास का उद्देश्य गैस पाइपलाइन में संभावित लीकेज की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा स्थानीय लोगों को सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था। मॉक ड्रिल के दौरान आपात स्थिति का वास्तविक परिदृश्य तैयार कर गैस पाइप लीकेज की सूचना, अलार्म सिस्टम, कंट्रोल रूम की सक्रियता, फायर ब्रिगेड और प्रशासन के समन्वय का अभ्यास किया गया। इस मॉकड्रिल कार्यक्रम के दौरान जिले के डीएम मिथिलेश मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए तथा पाइप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.