नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- शिवांगी जोशी ने इस बार ट्रेडिशनल साड़ी को मॉडर्न ट्विस्ट के साथ कैरी कर फैशन लवर्स का दिल जीत लिया है। तस्वीरों में वह डीप ब्लू टैसल साड़ी में नजर आ रही हैं जिस पर हल्का गोल्डन और मल्टीकलर वर्क इसे रॉयल टच देता है। साड़ी का टैसल डीटेलिंग लुक में मूवमेंट और एलिगेंस दोनों जोड़ रहा है जो इसे पार्टी और फेस्टिव वियर के लिए परफेक्ट बनाता है। साड़ी के साथ शिवांगी ने ऑफ-शोल्डर ब्लाउज कैरी किया है, जो उनके पूरे लुक को बेहद स्टाइलिश और बोल्ड बना रहा है। ब्लाउज का फिट और डिजाइन साड़ी के ट्रेडिशनल एलिमेंट्स को बैलेंस करते हुए मॉडर्न अपील देता है। जानें उनके लुक की खास बातें-साड़ी का कलर और फैब्रिकशिवांगी जोशी की डीप ब्लू टैसल साड़ी बेहद रिच और एलिगेंट नजर आ रही है।सॉफ्ट, फ्लोई फैब्रिक लुक को ग्रेसफुल मूवमेंट देता है।बॉर्डर पर...