छपरा, फरवरी 19 -- 10 गड़खा प्रखंड के अख्तियारपुर स्थित बैटिंग ट्रायल्स क्रिकेट ग्राउंड के ऑफिस में गुरुवार को हुई अगलगी में जले सामान गड़खा, एक संवाददाता। अख्तियारपुर स्थित बैटिंग ट्रायल्स क्रिकेट ग्राउंड के ऑफिस में गुरुवार की अहले आग हजारों रुपये के कीमती सामान जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में बॉलिंग मशीन, मोटर और टंकी, विद्यार्थियों के जरूरी दस्तावेज, बेड, बच्चों के किट बैग, काउंटर व अन्य सामान जलकर खाक हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी और 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। ग्राउंड के संचालक बैरिस्टर कुमार ने वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसमें उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है ...