नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- आपने एक कहानी कई बार सुनी होगी कि किसी को ऑफिस देर से जाने की वजह से अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। लेकिन क्या कभी जल्दी जाने की वजह से नौकरी से निकाला जाना सुना है? आपने नहीं सुना होगा, क्योंकि भारत में शायद ऐसा होना संभव नहीं हैं। लेकिन हां, स्पेन में ठीक ऐसा ही हुआ है। यहां पर एक महिला को उसकी कंपनी ने नौकरी से सिर्फ इसलिए निकाल दिया क्योंकि वह लगातार मना करने के बाद भी ऑफिस आधा घंटे पहले पहुंच जाती थी। उसके बॉस ने उससे कई बार ऐसा न करने के लिए कहा लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी और आखिर में बॉस ने थककर उसको नौकरी से निकाल दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेन की इस 22 वर्षीय महिला कर्मचारी की शिफ्ट सुबह 7.30 पर शुरू होती थी, लेकिन वह करीब 6.45 या 7 बजे तक ऑफिस पहुंच जाती थी। इसको लेकर उसके बॉस ने उससे कहा कि वह इस समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.