सिमडेगा, सितम्बर 22 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। शहर के ऑफिसर्स कॉलोनी के पास बनी पुलिया जर्जर होकर टूट चुकी है। जिसकी वजह से यहां पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह रास्ता ऑफिसर्स कॉलोनी ही नहीं, बल्कि गोतरा नयाटोली, ठाकुरटोली, प्रिंस चौक, सुंदरपुर होते हुए पाकरटांड़ प्रखंड का भी मुख्य संपर्क मार्ग है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में छात्र शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों की ओर जाते हैं। इसके अलावा दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और आम जनता भी इस मार्ग को प्राथमिकता से उपयोग करते हैं। पुलिया की स्थिति इतनी खतरनाक हो चुकी है कि अब यहां से चार पहिया वाहनों का निकलना बेहद मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालक भी बड़ी सावधानी से रास्ता पार करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार यात्रियों और वाहनों से भरी गाड़ियाँ बाल-बाल दुर्घटनाग्रस्त होने से बच च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.