मिर्जापुर, दिसम्बर 15 -- मिर्जापुर। नगर के ऑफिसर्स कॉलोनी के लोगों को अब गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को कॉलोनी की साफ-सफाई कराने के साथ ही नालियों में जमा मलबा भी निकलवा दिया। वहीं, सड़क के किनारे लगे कूड़े के ढेर को जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर हटवाया गया। प्रकाश के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को भी बदलवा दिया गया है, जिससे अब लोगों को रात में अंधेरे से नहीं जूझना पड़ेगा। वहीं, टूटी सड़क की मरम्मत भी दो दिन के अंदर करा दी जाएगी। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर ऑफिसर्स कॉलोनी के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने कॉलोनी के लोगों की समस्याओं को 17 नवंबर के अंक में 'मुलाजिमो के भी आशियाने नपा से बेगाने' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उनका कहना था कि कालोनी में साफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.