रिषिकेष, अप्रैल 5 -- चारधाम यात्रा में आधार प्रमाणित पंजीकरण में अब ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान वन टाइम पासवार्ड (ओटीपी) अनिवार्य नहीं होगी। तीर्थयात्री ग्रुप में भी टूर ऑपरेटर और अन्य माध्यम से पंजीकरण की सुविधा पा सकेंगे। 28 अप्रैल से ऋषिकेश-हरिद्वार समेत गढ़वाल के सभी जिलों में ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों को शुरू कर दिया जाएगा। यह निर्णय शनिवार को ऋषिकेश चारधाम ट्रांजिट एवं पंजीकरण केंद्र में गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में लिया गया। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में यात्रियों के अत्याधिक दबाव में ओपीडी सिस्टम से मुश्किलें बढ़ने के चलते इस अनिवार्यता को रद्द कर दिया गया है। हरिद्वार में 20 और विकासनगर में 15 और ऋषिकेश में 30 रजिस्ट्रेशन काउंटर स्थापित करने के निर्देश भी कमिश्नर ने दिए हैं। पर्वतीय जिलों में भी या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.