रिषिकेष, फरवरी 24 -- नेपाल के महेंद्रनगर से 20 साल पहले एक शख्स पत्नी से झगड़ा कर उत्तराखंड आ पहुंचा। यहां बाबा के वेश में रहने लगा। लक्ष्मणझूला थाना पुलिस स्वर्गाश्रम में ऑपरेशन 'क्रैक डाउन' के तहत सघन सत्यापन अभियान में जुटी थी, जिसमें बुजुर्ग से पूछताछ हुई, तो इसका खुलासा हुआ। वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि 65 वर्षीय गोरी जोशी ने महेंद्रनगर, नेपाल का पता बताया। किसी तरह से महेंद्रनगर पुलिस को इस बाबत सूचित करते हुए परिजनों से संपर्क हुआ। मंगलवार को परिजन थाने पहुंचे, जिसमें उन्होंने पूछताछ में गोरी के पत्नी से झगड़ा होने के बाद घर से चले जाने की बात कही। फिलहाल सकुशल गोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.