फरीदाबाद, दिसम्बर 23 -- फरीदाबाद। पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के दौरान अवैध हथियार रखने और मादक पदार्थ के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अपराध जांच शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने आली मेव गांव निवासी शाहिद उर्फ अफरीदी ट्रांसपोर्टर नगर सेक्टर-58 के पास से एक देशी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी पुन्हाना से पांच हजार रुपये में देसी कट्टा खरीदकर लाया था। आरोपी पर हत्या का प्रयास, चोरी और शस्त्र अधिनियम सहित 17 मामले गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद और यूपी में दर्ज है। आरोपी एक महीना पहले ही चोरी के एक मामले में जेल से बाहर आया था। आरोपी से पूछताछ में फरीदाबाद से चोरी हुए दो वाहनों का भी पता चला है। अपराध जांच शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने अलग-अलग मामलों में दो किलो 426 ग्राम गांजा बरामद किया है। रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.