चम्पावत, फरवरी 21 -- चम्पावत में पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न विभागों को गुमशुदाओं की तलाश और पुनर्वास की जानकारी दी। चम्पावत में एसपी रेखा यादव के निर्देश पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान सीओ वंदना वर्मा ने बाल विकास, समाज कल्याण, श्रम, बाल कल्याण समिति, भविष्य निधि विभाग, एएचटीयू और रीड्स संस्था को ऑपरेशन स्माइल के बारे मे बताया। कार्यक्रम में गुमशुदाओं डीसीआरबी से मिलान करने, सोशल मीडिया व आधुनिक तकनीक का उपयोग, महिलाओं व बच्चों से पूछताछ के तरीके, बरामद बच्चों को बाल कल्याण समिति में पेश करने, परिजनों को सुपुर्द करने के तरीकों की जानकारी दी गई। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...