लखनऊ, फरवरी 21 -- सटीकता और कम जोखिम से चिकित्सा जगत में नई संभावनाओं के द्वार खुले केजीएमयू जनरल सर्जरी विभाग का 114 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। रोबोटिक सर्जरी का इस्तेमाल बढ़ा है। अब तक इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल जटिल और गंभीर ऑपरेशनों में बेहतर और सटीक परिणाम के लिए किया जाता रहा है। आने वाले समय में यही तकनीक चेहरे और शरीर के अन्य अंगों की सुंदरता निखारने में भी अहम भूमिका निभा सकती है। यह जानकारी गुवाहाटी के डॉ. सुभाष खन्ना ने दी। शनिवार को केजीएमयू जनरल सर्जरी विभाग का 114 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। केजीएमयू के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कंवेंशन सेंटर में दिल्ली के कृष्ण नगर क्षेत्र से विधायक डॉ. अनिल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. सुभाष खन्ना ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी में डॉक्टर ए...