पूर्णिया, जून 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार विधान सभा के जेल समिति के अध्यक्ष और ढ़ाका विधानसभा के भाजपा विधायक पवन जायसवाल मंगलवार को जिला अतिथि गृह पूर्णिया में आगमन हुआ। यहां भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। पवन जायसवाल उपस्थित कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार मुलाकात किए। मौके पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी भारत वासी ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता के साथ सशक्त और समृद्धशाली भारत पर गौरवान्वित हैं l उन्होंने कहा ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया उससे हर हिन्दुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया है l जिस सटीकता के साथ हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया यह अद्भुत है l ऑपरेशन सिन्दूर ने दुनिया भर में आतंक के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.