अल्मोड़ा, मई 20 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली। भारतीय सेना की जय-जयकार का उद्घोष लगाया। यात्रा में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष महेश नयाल की अध्यक्षता और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के नेतृत्व में उनके आवास से तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं और बच्चों को संबोधित किया। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में बताया। भारतीय सेना के जज्बे को सलाम किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा सोमेश्वर बाजार होते हुए हुकुम सिंह बोरा स्मारक में पहुंची। स्मारक में शहीदों के नाम पर माल्यार्पण किया गया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मंडल अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.