एक संवाददाता, मई 12 -- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज का पार्थिव शरीर सोमवार दोपहर को बिहार के सारण (छपरा) जिले के गड़खा स्थित उनके गांव नारायणपुर पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह से ही उनके घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी थी। वे सभी देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे थे। हर किसी की आंखें नम थीं, लेकिन गर्व भी था कि उनके गांव का बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हुआ है। वीर शहीद अमर रहे के नारों के बीच उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच अपने मिट्टी के लाल भारत मां के वीर सपूत के अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि के लिए जन सैलाब उमड़ा रहा। वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम नजर आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.