लखनऊ, अक्टूबर 15 -- सरकारी विभाग से रिटायर कर्मी नरेंद्र कुमार मौर्या और उनकी बहू को पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर साइबर जालसाजों ने 12 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने उन्हें व्हाट्सऐप कॉल कर ऑपरेशन सिंदूर में टेरर फंडिंग का आरोप लगाकार जेल भेजने की धमकी दी और रुपये खातों में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित वृद्ध ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर साइबर क्राइम थाना ब्रजेश कुमार यादव के मुताबिक सालेह नगर दिलकुशा बंगला बाजार निवासी नरेंद्र कुमार मौर्या सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को सुबह साइबर जालसाजों ने उन्हें व्हाट्सऐप कॉल की। खुद को पुलिस अधिकारी बताककर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान से आपके बैंक अकाउंट में रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है। नरेंद्र ने बताया कि यह सुनते ही वह घबरा गए। जालसाज ने उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.