भागलपुर, मई 8 -- बिहपुर मंडल भाजपा के संयोजन में बुधवार की शाम एनडीए कार्यालय बिहपुर से तिरंगा यात्रा निकालकर देश की सेना के शौर्य को सलाम किया गया। ऑपरेशन सिंदूर बना देश का गौरव, नारी शक्ति का अभ्युदय। उक्त बातें तिरंगा यात्रा में शामिल बिहपुर विस के भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र ने कही। उन्होंने भारत की वीर सेना और देश की मजबूत सरकार की इच्छाशक्ति को नमन किया। विधायक ने कहा कि आतंक के बूते सिंदूर मिटाने को हमारे वीरों ने बता दिया कि भारत के सिंदूर की ताकत। पूर्व सांसद अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद आदि ने भी देश की सेना को सलाम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.