गिरडीह, मई 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के किसी तरीके पर सवाल खड़ा करनेवाला व्यक्ति देशद्रोही के संज्ञा में आएगा l उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत के सैनिकों की बहादुरी का प्रतीक है। भारत की सेना ने जिस तरह से दुश्मन की मांद में घुसकर उसको तबाह किया, वह हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण रहा। भारतीय जल, थल व वायु सेना की क्षमता तथा भारत के पास उपलब्ध युद्ध संसाधन को दुनिया ने देखा है। इस युद्ध के दौरान पूरा भारत एक था। सभी जाति धर्म के लोग एक सच्चा भारतीय का धर्म निभाते हुए सैनिकों का मनोबल बढ़ा रहे थे। सैनिक राष्ट्र धर्म का पालन कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.