रांची, दिसम्बर 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची के स्कूली विद्यार्थियों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर पर बनाई गई पेंटिंग की दिल्ली में आयोजित 'वीर रंग' प्रदर्शनी में लगाई गई। दो दिनी इस प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को किया। रांची के 50 स्कूल के 20,235 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर पेंटिंग बनाई। मौके पर राजनाथ सिंह बोले, भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को हमारे बच्चों ने बहुत ही भावनात्मक रूप से पेश किया है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी सेना के पराक्रम को बताया। मौके पर केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री टोखन साहू, झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश मौजूद थे। इस प्रदर्शनी का अवलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.