नई दिल्ली, फरवरी 20 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच मई 2025 में हुए संघर्ष को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। वॉशिंगटन में आयोजित 'बोर्ड ऑफ पीस' कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने दोहराया कि उन्होंने ही दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कर युद्ध रुकवाया था। हालांकि, भारत सरकार ने ट्रंप के इन दावों को हमेशा की तरह सिरे से खारिज कर दिया है। कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि इस सैन्य टकराव में 11 लड़ाकू विमान मार गिराए गए थे। दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप के दावों में विमानों की संख्या हर बार बदलती रही है। डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ महीनों में 80 से अधिक बार यह दावा कर चुके हैं कि उन्होंने भारत-पाक संघर्ष को रुकवाया। विमानों के गिरने के आंकड़े पर उनका बयान समय के साथ बदलता रहा है। शुरुआत में उन्होंने सिर्फ पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.